संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। पुलिस ने गांव गोठड़ा में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भागने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सुंदरोज निवासी आकाश के रूप में हुई है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी योगेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव गोठड़ा में एक पेट्रोल पंप पर वह सेल्समैन है। 8 जनवरी की शाम दो लोग कार से आए और 4500 रुपये का पेट्रोल डलवा कर बिना पैसे दिए गाड़ी को लेकर भाग गए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मामले में एक आरोपी गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया था। दूसरे आरोपी आकाश को अब गिरफअतार किया गया है।