संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। पुलिस ने दुकानदार से बैग लूटने के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पाल्हावास निवासी टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सैनिक कॉलोनी कोसली निवासी आलोक ने शिकायत में बताया था कि 9 मई को देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर बैग लेकर घर जा रहा था। दुकान से थोड़ा आगे तीन युवक आएं और मारपीट कर बैग छीनने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि दो भाग गए। काबू किए गए युवक ने अपना नाम आजाद सिंह बताया है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में मामला दर्ज करके आजाद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया है।