फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-बीकानेर और दिल्ली-उदयपुर ट्रेन के कोचों में अस्थायी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह निर्णय त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 14 से 31 अगस्त व दिल्ली सराय से 16 अगस्त से 2 सितंबर तक इन ट्रेनों में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी रेलसेवा में
दिल्ली सराय से 14 से 31 अगस्त तक उदयपुर सिटी से 15 अगस्त से 1 सितंबर तक इन ट्रेनों में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले सीट की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें