फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बताए तनाव प्रबंधन के उपाय

Tue, 17 Mar 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं
विज्ञापन
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के उपाय बताए गए। इस दौरान पौधारोपण के बाद स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव ने राष्ट्र निर्माण में एनएसएस स्वयंसेवकों के योगदान पर व्याख्यान दिया। एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता यादव ने एनएसएस के उद्देश्य एवं शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति यादव ने विद्यार्थियों को श्वास नियंत्रण के माध्यम से तनाव प्रबंधन के उपाय बताए और एनएसएस के मूल सिद्धांत ना मैं, ना तुम, बल्कि हम को अपनाकर शिविर को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा स्वयंसेवकों ने कैंप स्थल की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। दोपहर के भोजन के पश्चात शाम के सत्र में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से आए डॉ. अमित एवं डॉ. धर्मवीर ने योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की।
इस दौरान आयोजित योगासन प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संध्याकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें