फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दें युवा : रामपाल

Tue, 17 Mar 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव खलियावास व मालपुरा में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान निरीक्षक रामपाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर देता है। अगर गांव या आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके भी बताए। कहा कि अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी, पासवर्ड हासिल लेकर ठगी करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।
इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें