फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से मिलती है शारीरिक और मानसिक शक्ति : बलराज

विज्ञापन
गांव बंगड़वा के बाबा मड्डू मंदिर प्रांगण में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक विशेष सूर्य नमस्कार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गांव बंगड़वा के बाबा मड्डू मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख व जिला संयोजक बलराज सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से शक्ति प्रदान करता है। मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए एक कारगर अभ्यास है। जिस प्रकार सूर्य देव निरंतर चलते रहने का संकेत करते हैं, उसी प्रकार सूर्य नमस्कार के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य प्रदान कर निरंतर चलते रहने के संदेश के महाअभियान चलाया जा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एवं हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक युद्धवीर ने बताया कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार कार्यक्रम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अब स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में 7 फरवरी को रथ सप्तमी को सूर्य नमस्कार आसन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। जिला संयोजक ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम गांव-गांव व शहर के अलग-अलग वार्डों में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें