फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कराए

विज्ञापन
शिविर में जांच कराते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल एवं सेवानिवृत्त एसोसिएशन ऑफ रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रेलवे कॉलोनी में डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद तंवर ने किया। इस अवसर पर रामो अवतार, अर्चना तिवारी, नरेश कराडिया, धर्मवीर मीणा, मनोहर लाल व विनोद जागा उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान 127 सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कराए गए।
कार्यक्रम का संचालन जोनल अध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ अत्तर सिंह, प्रेम नेगी, प्रेम चंद्र, गोकल चंद और प्रदीप शर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

केके सक्सेना ने सेवानिवृत्त कर्मियों को डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र प्रणाली के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की इस डिजिटल प्रणाली से अब पेंशनरों को बैंकों में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं है।
वृद्ध पेंशनर घर बैठे ही अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं और इसकी सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने से समय और श्रम दोनों की बचत होती है।
इस मौके पर उपमंडल रेलवे अस्पताल की टीम ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों का हेल्थ चेकअप भी किया। टीम में मनोज कुमार मीणा, शिव कुमार, सुनीता और आशीष यादव ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें