पाल्हावास में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर की ओर से पाल्हावास में शुक्रवार को एचआईवी एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया रहे। सीनियर लेक्चरर डॉ. सरोज यादव और डॉ. मंजू यादव के मार्गदर्शन में रंगोली, डिबेट, स्किट, कविता और पोस्टर बनाओ जागरूकता प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
इनमें सीआरसी पाल्हावास के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास, सर्व हिंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, विद्यास्थली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अपेक्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास और जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पाल्हावास सहित अन्य विद्यालयों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एचआईवी एड्स पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच संचालन सुमन यादव ने किया।