फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विप्र गौरव सम्मान समारोह में विद्यार्थी और बुजुर्ग सम्मानित

Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विप्र गौरव सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलन करते अतिथि।स्रोत:संस्था
विज्ञापन
भिवाड़ी। विप्र फाउंडेशन खैरथल-तिजारा जिला इकाई की ओर से भिवाड़ी में विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने की। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रेना गिरी धाम के महंत जगतगुरु बालकादेवाचार्य सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान 250 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भिवाड़ी में भी एक्सीलेंस सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने विप्र समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें