स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि एवं कार्यक्रम में भाग लेते विद्
डहीना। गांव सीहा स्थित सीएम ईईई रावमावि में साप्ताहिक भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ दादूपंथी आश्रम सीहा के महंत नरोत्तम दास महाराज ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
महंत नरोत्तम दास महाराज ने कहा कि समर कैंप कौशल सीखने-सिखाने की कार्यशाला है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, खेल गतिविधियों और मुख्यमंत्री एक्सीलेंस श्रेणी में चयन पर विद्यालय परिवार व ग्राम पंचायत को बधाई दी।
प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने कैंप के उद्देश्यों और स्वरूप की जानकारी दी। सरपंच सरिता यादव ने कैंप को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का आधार बताया। मुख्य वक्ता यशपाल आर्य ने विद्यालय स्टाफ, प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत के सामूहिक प्रयासों को सराहा।
संचालन शक्ति सिंह ने किया। प्राध्यापिका सीमा कुमारी और सोनू ने विद्यार्थियों को अभिवादन, हस्ताक्षर और अल्फाबेट्स से जुड़ी जानकारी दी। हरीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।