फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है श्रीमद्भगवदगीता

Sun, 21 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में श्रीमद्भगवद्गीता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मीनाक्षी अरोड़ा, जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रुति शर्मा रहीं। संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गीता का संदेश जीवन में कर्तव्य बोध, आत्मविश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गीता का उपदेश सुनकर अर्जुन का मोह समाप्त हुआ था।
प्रो. सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. बलबीर अग्रवाल और प्राचार्य विजय शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन कई विश्वविद्यालयों में कराया जाता है।
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद प्रधान सरोज भारद्वाज, पार्षद सुचित्रा चांदना, पार्षद पूजा देवी और डॉ. नीरू वर्मा ने कहा कि गीता जैसे पावन ग्रंथ का नियमित पठन और श्रवण परिवारों में सकारात्मक संस्कारों का संचार करता है। इससे बच्चों में साहस, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉ. सपना यादव ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर कर्मवीर, हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी, राजेंद्र गेरा, सत्यपाल शास्त्री को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कुमार, सुदर्शन, भारत कालड़ा, कपिल कपूर, प्रीति, पूर्वांशी, सोनिया कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें