संडे बाजार में बिना मास्क के खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर आयुक्त के आदेश को ताक पर रखकर दुकानदारों ने संडे बाजार लगाया। यह लापरवाही लोगों की जान को जोखिम में डालने वाला साबित हो सकता है। संडे बाजार में खरीदारी करना यानि कोरोना को खुद अपने घर बुलाना होगा।
सप्ताह भर पूर्व जिला प्रशासन ने शहर में संडे मार्केट लगाने पर पाबंदी लगाई थी, मगर बावजूद इसके गत रविवार और पुन: संडे बाजार लगा। इसमें काफी लोगों को खरीदारी करते हुए देखा गया। बाजारों में अधिकांश लोग बिना मास्क के नजर आए। दुकानदार भी कोरोना व्यवहार की अनदेखी करते दिखे। इस दौरान संडे बाजार में फड़ और रेहड़ी वाले दुकानदार कोरोना संक्रमण से बेखबर नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे कोविड नियमों की अनदेखी को दुकानदारों के साथ अधिकारी भी शायद गंभीरता से नहीं ले रहे। देखना यह है कि आखिर प्रशासन इस मामले में अगला कदम क्या उठाता है। उधर नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से आज संडे बाजार में दुकानें लगाने वाले लोगों के चालान काटे गए या नहीं, यह जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाई है।
कोट
संडे बाजार बंद रखने का डीएमसी ने निर्देश दिया था। वे क्वारंटीन हैं। दुकानदारों को इसका पालन करना चाहिए।
-यशेंद्र सिंह, उपायुक्त रेवाड़ी।