भाड़ावास रोड पर एक पेड़ के पत्ते पर जमी बर्फ।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दो दिन तक घने बादल छाए रहने के बाद रविवार को दोपहर बाद धूप निकली। इसके बावजूद सुबह और शाम ठिठुरन बरकरार रही। हालांकि धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकले तथा पार्क और बरामदों में धूप सेकते नजर आए। मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व होने से 19 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी माह का 15 दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
16 जनवरी 15.5 5.5
15 जनवरी 12.6 5.5
14 जनवरी 13.5 6.0
13 जनवरी 19.0 3.5
12 जनवरी 16.6 5.8
11 जनवरी 16.5 3.5
10 जनवरी 16.5 4.5
नौ जनवरी 14.5 10.8
आठ जनवरी 17.4 14.2
सात जनवरी 17.5 12.5
छह जनवरी 18.0 9.5
पांच जनवरी 15.0 10.2
चार जनवरी 24.4 6.0
तीन जनवरी 21.5 3.8
दो जनवरी 19.6 4.0
एक जनवरी 18.5 2.0
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।