धारूहेड़ा। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने अमेरिका और इस्राइल गठजोड़ की तरफ से ईरान पर दस दिनों से चल रही भीषण बमबारी की कड़ी निंदा की है। कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र और सचिव राकेश सैनी ने कहा कि ये देश अपने साम्राज्यवादी हितों के लिए मासूम जनता को निशाना बना रहे हैं।
मिनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर मिसाइल हमले में 165 बच्चियों की जान चली गई। कमेटी ने कहा कि युद्ध के कारण तेल के उत्पादन पर असर पड़ा है और इससे भारत समेत पूरे एशिया में मंहगाई बढ़ेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की भी आलोचना की और इसे जनविरोधी कदम बताया। कमेटी ने युद्ध में हताहतों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। संवाद