फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरुग्राम हादसे को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गुरुग्राम में निर्माणाधीन परियोजना में मिट्टी धंसने से मजदूरों की मौत के मामले को लेकर गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को शिकायत भेजकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली गांव में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए चल रही खुदाई के दौरान बेसमेंट में अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
करीब 60 फीट गहरे बेसमेंट में मजदूर काम कर रहे थे लेकिन निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण मजदूरों की जान गई है जो मानव अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए, हादसे के लिए जिम्मेदार बिल्डर, ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा व घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें