फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-4 में सीवर व सड़क व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
नसियाजी रोड पर भरा सीवर का पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर-4 के नया गांव की सफाई व्यवस्था व खुले सीवर के ढक्कन की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सफाई कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित हैैं। इसके अलावा सीवर के खुले ढक्कन हादसों का कारण बन रहे हैं। करीब 12 दिनों से सीवर के ढक्कन को लेकर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई है। नया गांव की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग की हालत बद्तर हो गई है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढे छिप जाते जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते है। नया गांव की मुख्य मार्ग की सड़क जो की पटौदी रोड व बाईपास की तरफ जा रही है वो भी काफी समय से बंद है। स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे को उठाया मगर सड़क अभी तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

खुले सीवर की समस्या को लेकर लोगों ने विभाग को अवगत कराया है मगर अब कोई समाधान नही हो पाया है। इसके अलावा नसियाजी रोड से होते हुए नया गांव की ओर जाने वाली सड़क की हालत बद से बद्तर है। सड़क निर्माण को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई सूचना नही आई है। बारिश के समय हालत और भी ज्यादा बदतर हो जाती है। नसियाजी रोड पर जहां एक ओर कुछ ही दूरी पर सड़क निर्माण कराया गया। बाकि जगह सड़क निर्माण न होने के कारण सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है जिसके कारण लोगों को आने जाने परेशानी होती है।
नया गांव को 2007 में नगर परिषद में शहर से जोड़ा गया था। शहर की सारी सुविधाएं लोगों को मिल रही है लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह नही हो पा रही है। सफाई कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। नया गांव की ओर आते समय सीवर का ढक्कन भी खुला है जो कभी भी हादसों का कारण बन सकता है। विभाग को सूचित कराने के बाद भी समाधान नही हो पाया है।
विज्ञापन

-सतबीर सिंह, वार्ड नंबर-4
नया गांव से पटौदी रोड व बाईपास की ओर जाने वाली सड़क बिल्कुल जाम है। विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य होना चाहिए, जिससे लोगों को सुविधाएं मिल सके। सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े है। सिर्फ नाम की ही सफाई हो रही है।
- जितेंद्र, वार्ड नंबर-4
नसियाजी रोड की सड़क बद से बदतर हो रही है। आए दिन पानी खड़ा रहता है। जिसके कारण लोगों व वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है। यह समस्या काफी सालों से है। मगर अब तक कोई समाधान नही हो पाया है। नसियाजी रोड की पूरी सड़क बदहाल हो चुकी है। बारिश के समय लोगों का आना जाना पूरी तरह बंद हो जाता है।
- विक्रम, नसियाजी रोड
नया गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क बदहाली से भरी है। सफाई व्यवस्था सिर्फ नाम की है। सीवर के ढक्कन खुले होने की वजह से वाहनों पहिये फंस जाते हैं। बारिश के समय हालत ओर भी ज्यादा बदतर हो जाती है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बाइपास की ओर जाने वाली सड़क बिल्कुल जाम है।
- लालाराम, नया गांव
सफाई व्यवस्था काफी बदहाल है। सफाई कर्मचारी निश्चित रूप से सफाई नही करके जाते हैं। नया गांव की मुख्य सड़क भी बदहाल है। नसियाजी रोड से नया गांव आते समय समस्या ही समस्या सामने आती है। टूटी सड़क व सफाई व्यवस्था परेशानियों का कारण बन रही है।
- कपिल, नया गांव
जिसे भी समस्या हो वो मुझे बता सकता है उसका समाधान तुरंत कर दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था को लेकर बात की जाएगी। वार्ड नंबर-4 में अमरुत योजना के तहत पानी व सीवर की लाइन डाली जाएगी। अगर कोई समस्या है तो उसका जल्द समाधान किया जाएगा। इसके अलावा विभाग को भी समस्याओं से अवगत करा दिया गया है।
सरिता सैनी, पार्षद वार्ड नंबर-4
नसियाजी रोड पर अमरुत योजना के तहत पानी व सीवर लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। नया गांव की सड़क को लेकर पता लगाया जाएगा कि वो किस विभाग के अंडर है।
विज्ञापन

हेमंत कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें