कोसली। स्वदेशी योद्धा संगठन की तहसील स्तरीय बैठक बुधवार को अजय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष रामअवतार योगी ने बताया कि तहसील संगठन और रेल वाटिका की देखरेख के लिए संगठन ने पूरणमल यादव तथा तहसील कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवीन आर्य को सौंपी है।
पूरणमल ने बताया कि कोसली के बीकाणा रेल वाटिका में मरम्मत व निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। बरसात से हुए मिट्टी कटाव को भरवाने व बेसहारा पशुओं से हो रही हानि की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। संगठन अध्यक्ष अजय ने कहा कि शीघ्र ही संगठन जिले की प्रत्येक तहसील में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर लगाएगा जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी व बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। इस अवसर पर छाजुराम ने बताया कि ग्राम स्वच्छता व जागरूकता के लिए 18 सितंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रोहित जाल, कर्मवीर फौजी, नवीन आर्य, पूरणमल यादव, रजत, सुनीता शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।