फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देखकर बदमाश चढ़ा छत पर, किया ड्रामा और फिर खुद को मार ली गोली

विज्ञापन
बंदूक हाथ में लिए छत पर चढ़ा आरोपी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
देर शाम एक बदमाश ने ड्रामा किया। जब पुलिस उसे पकड़ने आई तो वह छत पर चढ़कर खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा। पुलिस नीचे थी और वह छत पर। लेकिन, पुलिस वाले उसे पकड़ने के लिए नीचे जमा थे। पुलिस के न हटने पर बदमाश ने खुद को गोली मार ली और घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस उसे घायलावस्था में अस्पताल ट्रामा सेंटर ले गई। उसको वहां से रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बदमाश भिवानी का बताया जा रहा है। उसने दो गोली अपने पेट में और एक गोली पैर में मारी है। हालांकि, मौके से बदमाश के साथ मौजूद उसके दूसरे साथी को पुलिस ने दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी के गुवार फैक्टरी एरिया निवासी राजन व डाबल कालोनी निवासी महेंद्र के खिलाफ कुछ दिन पहले ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों फरार चल रहे थे। बुधवार को भिवानी पुलिस को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिली थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस दोनों का पीछा करते हुए बावल रोड स्थित गांव सुठानी में पहुंच गई। पुलिस टीम ने बदमाश के साथी महेंद्र को मौके से दबोच लिया। लेकिन, मौका पाकर राजन वहीं एक घर की छत पर चढ़ गया। बताया जाता है कि राजन ने पुलिस टीम पर गोली भी दागी। जब बदमाश हाथ में पिस्तौल लेकर एक घर में घुसा तो परिवार के सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इतने में राजन छत पर चढ़ गया। पहले उसने अपनी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर पुलिस को आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी। करीब तीस मिनट तक राजन छत पर ही चढ़ा रहा।
विज्ञापन

सूचना के बाद डीएसपी बावल राजेश कुमार व कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। खुद को पुलिस से घिरा देखकर राजन ने दो गोली पेट व एक गोली अपने पैर में मार ली तथा पिस्तौल नीचे फेेंक दी। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। घायल हालत में उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

उपचार के लिए आरोपी को ट्रामा सेंटर लेकर जाती पुलिस। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें