फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
वर्ल्ड कार फ्री डे पर साइकिल से यात्रा करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
वर्ल्ड फ्री कार डे के अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने साइकिल की सवारी कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बावल स्थित अपने निवास से सहकारिता मंत्री ने गुर्जर चौपाल तक साइकिल पर सवारी की।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि दुनियाभर में 22 सितंबर को कार फ्री डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के अनुसार वायु प्रदूषण कम करना और साइकिल व पैदल चलने को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। एक दिन कार छोड़कर साइकिल या पैदल चलने से न केवल सड़कों पर कार्बन उत्सर्जन कम होगा, बल्कि स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी स्वयं चंडीगढ़ में अपने आवास से साइकिल चलाकर सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में साइकिल यात्रा की है। पर्यावरण संरक्षण के सामाजिक सरोकार को समर्पण यह दिन रहा। इस मौके पर ईश्वर चनेजा, अमरजीत, नरेश, देवेंद्र, दलेल सरपंच, सुदेश बोरा, नरेश पंजाबी सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें