फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम निरीक्षण के लिए निकले, कार्यालयों में उपस्थित मिले कर्मचारी

विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय कोसली में हाजिरी रजिस्टर चेक करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम होशियार सिंह नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।
विज्ञापन

उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए और बाजरा की आवक की जानकारी लेते हुए मंडी में बाजरा बिक्री के लिए आने वाले किसानों के नियमानुसार तुरंत गेट पास बनाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि कर्मचारी ड्यूटी आते ही सबसे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इसके बाद ही कार्य शुरू करें। चूंकि ड्यूटी के लिए हाजिरी लगाना पहला और जरूरी कार्य है, जिससे कार्यालय में कर्मचारी की उपस्थिति का पता चलता है। इस दौरान उन्होंने कमेटी के ऑक्सन रिकॉर्डर से मंडी में बाजरे की खरीद और किसानों के गेट पास से जुड़ी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि अब तक 1 हजार 280 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जबकि मंडी में आढ़तियों द्वारा 36 हजार 959 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों की भलाई के लिए चलाई जा रही भावांतर भरपाई योजना, किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा, मेरी फसल मेरा ब्योरा सहित अन्य योजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विभाग की योजनाओं व कार्य कर्मों का जरूरतमंद को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है, जिसके तहत निर्धारित समय पर सेवाएं देने के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और आमजन से जुड़े कार्यों को तय समय में निपटाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें