फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं

Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 3रेवाड़ी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम सुरेश कुमार
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समाधान करने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में पंचायत की जमीन के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पर डीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

नसियाजी रोड पर गंदगी की शिकायत पर नगर परिषद को सफाई करवाने और गांव कारौली में बिजली का मीटर खराब होने की शिकायत पर बिजली निगम को मीटर बदलने के निर्देश दिए गए। जल आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड व पुलिस सहित से अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी आईं।
कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें