फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूटी सवार एक युवक को एक ट्राला ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रालियावास का प्रदीप कुमार वीरवार की शाम स्कूटी लेकर अपने घर से निकला था। वह दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रहा था। इसी बीच आसाम ऑयल पेट्रोल पंप के पास जयपुर की तरफ से आ रहे एक बेकाबू ट्रॉल ने प्रदीप की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया और ट्रॉला के पहिए के नीचे सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद प्रदीप के ताऊ के लड़के सुनील ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस प्रदीप को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रॉला को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। संवाद
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें