फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ.चेतन राज्य विज्ञान रत्न पुरस्कार से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी डॉ. चेतन प्रकाश कौशिक को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 28 फरवरी को राष्ट्रीय वैज्ञानिक दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 4 लाख की नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न दिया जाता है। डॉ. चेतन न्यूक्लियर रि साइकिल ग्रुप में बतौर डायरेक्टर बाबा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में कार्यरत है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी वे कई देशों में भारत की ओर से परमाणु ऊर्जा उपयोग के लिए सेमिनार में प्रस्तुति करते रहे हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा रेवाड़ी से हुई है। वहीं बीएससी केएलपी कॉलेज तथा एमएससी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से की है। इससे पूर्व में उन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि डॉ. चेतन 28 फरवरी को ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य विज्ञान रत्न से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में उनके रिश्तेदार एडवोकेट अश्विनी तिवारी, डॉ. हेम भारद्वाज, डॉ. आरसी शर्मा प्रधान हरियाणा साहित्य परिषद, त्रिलोकचंद तोंगड़, रितेश्वर यादव एडवोकेट, निगेश शर्मा एडवोकेट, सुरेश कुमार पहलवान, प्रवीण राव बॉबी, रजवंत डहीनवाल आदि ने भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें