फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा, पनीर व मिठाइयों के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को हतोत्साहित करने के छापा मारने का अभियान जारी है। शुक्रवार को जिले में दो जगहों पर छापे मार कर छह खाद्य नमूने लिए गए, जिनको सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा बावल में रेलवे लाइन के पास मिठाइयों के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा और वहां से मिठाइयों के पांच नमूने लिये। इनमें खोया, पनीर और मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। उधर बीकानेर -गंगायचा में भी एक जगह छापा मारकर देसी घी का एक नमूना इस टीम ने लिया। इन सभी नमूनों को मौके पर ही संबंधित दुकान या गोदाम मालिक के लिखित सहमति लेकर सीलबंद करके जांच के लिए भिजवा दिया गया है।
उधर जनवरी माह में प्रदेश भर में पतंजलि ब्रांड के देसी घी से मिलते जुलते नकली देसी घी के नमूने लिए गए थे। ऐसे नमूने जिला रेवाड़ी और नारनौल के बाजारों से भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापे मारकर लिये थे। उनको मौके पर ही सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया था। ऐसे नारनौल बाजार से लिए गए एक नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है और वह जांच में फेल हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग संबंधित दुकानदार को इस संबंध में एक नोटिस जारी करके एक माह में अपना जवाब देने का आदेश देगा और अगर इस अवधि में उसका जवाब संतोषजनक नहीं आया तो उसके खिलाफ अदालत में वाद दायर करके कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बावल में रेलवे लाइन के पास एक गोदाम में छापे मारकर मिठाइयों के पांच जबकि बीकानेर गंगायचा की एक दुकान से देशी घी का एक खाद्य नमूना लिया गया है। सभी छह नमूनों को सीलबंद करके जांच के लिए भिजवा दिया गया है। नारनौल से लिए गए देसी घी का एक नमूना जांच में फेल साबित हुआ। संबंधित दुकानदार के विरुद्घ विभाग अगली कार्रावाई कर रहा है।
विज्ञापन

- दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें