फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.3 लाख की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देकर महिला से 1.3 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव जमुनीया कलां निवासी संदीप मालवीय को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव ढालियावास निवासी एक महिला ने 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। इसके बाद वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गई। वहां आरोपियों ने उसे मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
इसके झांसे में आकर महिला ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में 3 हजार, 10 हजार, 10 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपये समेत कुल 1.3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बाद में दो लाख रुपये और जमा कराने की मांग की तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसकी पुरानी टेलीग्राम आईडी डिलीट करवा दी और संपर्क तोड़ लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में रामदयाल मेघवाल और गौरव उपाध्याय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
कमीशन पर खाते उपलब्ध करवाता था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 30 हजार रुपये रामदयाल मेघवाल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। वहीं, संदीप मालवीय ने गौरव उपाध्याय से रामदयाल का बैंक खाता लेकर कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें