फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लघु उद्योग भारती के रोहित बने अध्यक्ष

Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती की बावल इकाई का गठन होने पर खुशी जाहिर करते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु उद्योग भारती की बैठक नाईवाली चौक के पास हुई। सदस्यों की सर्वसम्मति से बावल इकाई के गठन का निर्णय लिया। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के लघु व मध्यम उद्योगों के हित में कार्य करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से रोहित सचदेवा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण टोकस, मुकेश शर्मा और शुभम गुप्ता को सौंपी गई। महासचिव के रूप में मनीष गोयल का चयन किया गया जबकि संयुक्त सचिव का दायित्व प्रांजल डाटा को दिया गया।
सचिव पद पर विकास गुप्ता को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र छाबड़ा को सौंपी गई। मुख्य संरक्षक विनोद जोशी और संरक्षक सुदर्शन हिंदुजा को मनोनीत किया गया। वहीं मैनेजर पद की जिम्मेदारी आशीष गुप्ता को दी गई।
विज्ञापन

बैठक में सभी ने कहा कि बावल क्षेत्र में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। नई इकाई के गठन से स्थानीय उद्योगों को एक मजबूत मंच मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें