फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर यात्री से लूटपाट, खेत में फेंककर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात कार सवार बदमाशों ने धारूहेड़ा फ्लाईओवर से एक यात्री को लिफ्ट देने के बाद मारपीट कर लूट लिया।इसके बाद उसे खेत में फेंक भाग गए। धारूहेड़ा पुलिस ने भैसलाना कोटपुतली निवासी राजेंद्र जांगिड़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी हाईवे के साथ रेवाड़ी बस स्टैंड से भी लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र जांगिड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार आई । इसमें कुछ पहले से ही बैठे थे। चालक ने जयपुर जाने की बात कहकर उसे अपने साथ बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद सामान उतारने की बात कहकर कार को एनएच से नीचे उतारकर एक सुनसान जगह ले गये। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसके हाथ-पांव बांध दिया। इसके बाद उसका पर्स, मोबाइल व 3500 रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने पिन नंबर पूछकर खाते से पैसे निकाल लिए। इसके बाद शाहजहांपुर के पास फौलादपुर के खेतों में फेंककर भाग गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें