फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा व बावल में सड़कें टूटीं, स्ट्रीट लाइट में जान नहीं

विज्ञापन
धारूहेड़ा में सड़क की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा बावल में जगह-जगह पर गड्ढे होने की वजह से कंपनी कर्मचारियों व वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। यहां पर 200 से अधिक कंपनियां है। रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही कंपनियों की गाड़ियां भी यहां से गुजरती हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह पर गड्ढे होने की वजह से हादसों का भी खतरा रहता है। कई बार हादसे देखने को भी मिले हैं। मगर फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ध्यान न देने के कारण दिनों दिन सड़कों की दशा और ज्यादा खराब होती जा रही है। कई जगह पर तो स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है।
स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण रात के समय में काफी समस्या होती है। ऐसे में हादसों का भी डर बना रहता है। औद्योगिक कस्बे की हालत बदतर होने की वजह से कारोबारी भी काफी परेशान है। कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया मगर फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की भी हालत खराब

धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे की भी स्थिति इसी प्रकार की है। यहां भी सड़कों की दशा खराब है। कस्बे में 100 से अधिक छोटी बड़ी कंपनियां हैं। यहां पर वाहन चालकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हादसे का डर हमेशा बना रहता है। स्ट्रीट लाइट भी कहीं पर जलती है तो कहीं पर कार्य नहीं करती है। ऐसे में रात के समय में भी समस्या बरकरार है।


सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। रात के समय में समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि कई स्ट्रीट लाइट भी कार्य नहीं करती है। सड़कों में गड्ढे होने कारण हादसे का भी डर बना रहता है। -सुरेश कुमार, बावल

कई जगह पर गड्ढे इतने ज्यादा बड़े-बड़े हैं कि गिरने का खतरा बरकरार रहता है। रात के समय में अगर चालक ध्यान देकर न चले तो वह गिर सकता है। काफी समस्या होती है। इसका समाधान होना चाहिए। -राजश सिंह, बावल

कई साल से इसी प्रकार से सड़कों की दशा देखते आ रहा हूं। सड़कें अगर ठीक भी हो जाती हैं तो कुछ समय में सड़क फिर से खराब हो जाती है। -सुनील कुमार, धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें