फोटो: 34रेवाड़ी। दिवंगत प्राचार्य सुभाषचंद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रेवाड़ी। स्थानीय कुतुबपुर में रह रहे जिले के गांव जाडरा निवासी प्राचार्य सुभाषचंद के असामयिक निधन पर शिक्षा विभाग के कई संगठनों ने शोक जताया है। हरियाणा स्कूल अधिकारी संगठन के प्रधान डॉ. दुष्यंत यादव ने बताया कि वे झज्जर के गांव बहू (झोलरी) स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में प्राचार्य थे। वीरवार को कुतुबपुर स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने रेवाड़ी के विभिन्न सरकारी स्कूलों खोरी, सहारनवास, भालकी माजरा तथा बोड़िया कमालपुर में रसायनशास्त्र प्राध्यापक के तौर पर सेवाएं दीं। उनके निधन पर स्कूल अधिकारी संगठन, हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन व हरियाणा ओबीसी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने शोक जताया है। संवाद