खोल। रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से हादसे का डर बना हुआ है। इन डंपरों के चलते वाहन चालकों को अचानक अपनी लेन बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक इन खड़े वाहनों को देख लेते हैं, लेकिन रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है।