फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सदर थाना प्रभारी व एएसआई को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, सट्टे की मंथली लेते हत्थे चढ़े

Mon, 15 Apr 2024 04:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सुनील दत्त की पैसे मांगते हुए रिकॉर्डिंग थी। गोकलगढ़ निवासी सुनील की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की टीम ने सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुनील दत्त और एएसआई कमल कुमार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। मौके से रिश्वत के 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


गोकलगढ़ गांव का एक युवक सट्टेबाजी का काम करता है और हर महीने सदर थाने को 25 हजार रुपये मासिक (मंथली) देता था। पिछले दो महीने से उसने पुलिस को रुपये नहीं दिए। आरोपी एएसआई कमल कुमार ने उसे फोन कर दो महीने के 50 हजार रुपये मांगे और कहा कि पैसे तुरंत थाना प्रभारी को दे दो। युवक ने इसे रिकॉर्ड कर लिया।

इसकी शिकायत गुरुग्राम एसीबी से की। सोमवार को आरोपी एएसआई कमल ने उसे पैसे देने के लिए सदर थाने के पास पुलिस क्वार्टर में बुलाया जहां एसएचओ सुनील दत्त भी मौजूद थे। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने पैसे लिए, एसीबी की टीम ने दोनों को 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ रेवाड़ी एसीबी थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें