फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन मामले में रेवाड़ी आत्मनिर्भरता की ओर : राव इंद्रजीत

विज्ञापन
बावल में लगाए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को बावल पहुंचे। उन्होंने एक निजी कंपनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावल में स्थापित किए गए 250 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी कंपनी ने यह प्लांट लगवाकर बहुत ही नेक व सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी विभिन्न कंपनियों, संस्थाओं व समाजसेवियों ने अच्छा कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी में 500 एलपीएम तथा कोसली व बावल में 250-250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट तथा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से स्थापित किया जा रहा है। जिससे जिला ऑक्सीजन मामले में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। सरकार द्वारा कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिए किसी सुविधा की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 5 ट्राई साइकिल व एक व्हील चेयर प्रदान की। साथ ही सीएचसी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, अमर सिंह महलावत, विरेन्द्र छिल्लर, अमरजीत, ईश्वर चनेजा, शशि बाला, जगफूल, उपायुक्त यशेंद्र सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश, एसएमओ डॉ. इंद्रजीत व डॉ. ईश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें