बैठक में भाग लेते कंसरा समाज के लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मोहल्ला ठठेरान स्थित मुरली मनोहर मंदिर में शुक्रवार को कंसारा (ठठेरा) संचालन संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एडवोकेट संजय भालिया के नेतृत्व सुबह 9 बजे कार्यकारिणी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के प्रधान भूपेंद्र कुुमार ने नई जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।
एक अगस्त 2021 को हुए कंसारा संचालन संगठन, रेवाड़ी के चुनावों को संस्थाओं के जिला रजिस्ट्रार ने 10 सितंबर को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। रजिस्ट्रार की ओर से मुहर लगने के बाद अब नई टीम अगस्त 2024 तक कार्य करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में भूपेंद्र कुमार पिंटू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव निर्विरोध हुए थे। परिणाम की घोषणा भी उसी समय कर दी गई थी। मगर पदाधिकारियों को अधिकारिक रूप से जिला रजिस्ट्रार की मुहर का इंतजार था। कार्यक्रम में प्रधान भूपेंद्र कुमार, उपप्रधान दिनेश कुमार, महासचिव पवन कुमार व कोषाध्यक्ष कुलदीप सहित कार्यकारिणी सदस्य भोलाराम, मुरारीलाल व अनिल कुमार ने गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर भूपेंद्र (पिंटू) ने सबको साथ लेकर चलने व जरूरत पड़ने पर पूरी टीम आगे बढ़कर समाज के कार्यों को करने की बात कही। कार्यक्रम में देवकी नंदन, राजेंद्र भालिया, रमेश भालिया, सुरेश कुमार, किशन, किशन चौधरी, जगदीश, भगवान दास, कैलाश, प्रेम कुमार, विजय, ईश्वर दास, रमेश कुमार व जयप्रकाश भालिया व पप्पी सहित समाज के लोग मौजूद थे।