फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुर्गाष्टमी पर हांसाका दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित हाॅल का उद्घाटन

विज्ञापन
नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करते महावीर सिंह। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर हांसाका में माता दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित हाॅल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अध्यापक संघ के प्रधान महावीर सिंह ने कहा कि यह हाल भजनों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रयोग किया जाएगा और यह एक पुनीत कार्य है।
विज्ञापन

श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता दुर्गा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भक्तों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कृष्ण नाथ महाराज, शिव कुमार, दिनेश, भूपेंद्र, युद्धवीर, अजय सरपंच, सुशील पटवारी सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें