फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन
मां-बेटे की हत्या के बाद सुनसान पड़ा घर। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
दीपावली के ही दिन हर कोई त्योहार हंसी-खुशी मना रहा था, लेकिन एक भाई ने छोटे भाई की पत्नी और उसके बेटे की जान लेकर खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लोगों के अनुसार असम राइफल से सेवामुक्त विक्रम अकसर शराब के नशे में रहता था। दीवाली के दिन भी शराब पीकर मौत हो चुकी भाई विजय कि विधवा संतोष से झगड़ा करने लगा। वह तैश में आया और संतोष और उसके बेटे शिवम और छोटे भाई अजय के बेटे को गोली मार दी। अपने ने ही अपनोें की जान लेकर दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया। मां-बेटे की हत्या का पता चलते ही दिवाली मनाने में जुटे लोग सब कुछ छोड़कर मौके पर पहुंच गए। गांव में दीपावली की खुशियों की जगह चारों तरफ मातम छा गया।
विज्ञापन

पहले भी फायरिंग का आरोप
बताया जा रहा है कि सेना से सेवानिवृत्त विक्रम कई बार हवा में फायरिंग कर चुका है। उस पर पटौदी में एक केस भी दर्ज हुआ था। इस बार इस सनकी रिटायर्ड फौजी ने खुद के परिवार के ही लोगों को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से निशाना बना डाला। विक्रम अपने परिवार में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई विजय की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। अब उसकी पत्नी संतोष व बेटे शिवम को खुद विक्रम ने ही मौत के घाट उतार दिया। इस बारे में में डीएसपी कोसली मुकेश कुमार ने बताया कि पहले पुलिस को कंट्रोल रूम पर सिर्फ अनुज को गोली मारने की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने अपनी भाभी और उसके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जब घर के भीतर घुसी तो आरोपी विक्रम हाथ में रिवॉल्वर लिए बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें