सैनी चौपाल में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते समाज के लोग। स्रोत : समाज
- फोटो : सविता समाज के जिलाध्यक्ष डा.निर्दोष कुमार नंदा,संतोष सेन,सतेंद्र पार्षद,राहुल व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
रेवाड़ी। रामबास स्थित सैनी चौपाल में सैनी समाज की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने भाग लेकर ज्योतिबा फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में खुशराम ठेकेदार, रोशन लाल सैनी, कमल सैनी, गिरधारी लाल सैनी, गोकल चंद सैनी, लालचंद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, परमानंद सैनी, सर्वेश सैनी, रिंकू सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।