फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : तीन दिन में नहीं मिला कोई केस, कोरोना मुक्त की ओर बढ़ रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के लोगों के लिए कोरोना को लेकर राहत की बात है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में तीन दिन में कोई भी केस नहीं मिला है। हालांकि बावल में मंगलवार को सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला है। अब जिले में सिर्फ कोरोना के 24 एक्टिव केस बच गए हैं। उधर, कोरोना की घटती रफ्तार को देखकर सैंपलिंग और टीकाकरण में भी कमी आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को पॉजिटिव मिले एक नागरिक सहित जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 24 हजार 567 हो गई। इसमें 24 हजार 282 संक्रमित ठीक हुए तो 261 संक्रमितों की मौत भी हुई। तीसरी लहर में पहली और दूसरी लहर दोनों से ज्यादा पॉजिटिव केस तो मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि सिर्फ 3 संक्रमितों की मौत हुई। साथ ही अभी तक 6 लाख 2 हजार 727 सैंपल लिए जा चुके हैं।
कम मिल रहे केस
फरवरी के दूसरे सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर उच्च बिंदु पर थी। इस दौरान रोजाना करीब 200 केस मिल रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे केस कम होते चले गए। अब पिछले एक सप्ताह से रोजाना 10 से ही कम पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। मंगलवार को सिर्फ एक केस मिला है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की अपील के बावजूद लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे। रोजाना 5 हजार से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य रखा जा रहा है, लेकिन वैक्सीन की डोज 500 भी नहीं लग पा रही है। मंगलवार को भी सिर्फ 51 डोज ही लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें