फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शौचालय की कुई खोदते समय मिट्टी गिरने से राजस्थान के श्रमिक की मौत

Sun, 16 Apr 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा हुई भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल (रेवाड़ी)। कसौला थाना क्षेत्र के गांव पातुहेड़ा में रविवार को एक व्यक्ति के घर के बाहर शौचालय की कुई खोदते समय मिट्टी ढह गई, जिससे करीब 10 फुट नीचे खुदाई कर रहे श्रमिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद श्रमिक को कुई से बाहर निकालकर बावल स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पातूहेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम (टेहूवास) निवासी करीब 27 साहिल शौचालय की कुई की खुदाई कर रहा था। करीब 10 फुट कुई खोदने के बाद अचानक ऊपर वाले हिस्से की मिट्टी ढह गई, जिस कारण साहिल कुई में दब गया। सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीण भी वहां पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साहिल को कुई से बाहर निकाला गया। उसके बाद बावल के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें