फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड और कुतुबपुर में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए

विज्ञापन
मिठाइयों के नमूने लेने के दौरान मौजूद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुंड और कुतुबपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए। इसके बाद सभी को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन पहुंची। शनिवार को शहर के मोहल्ला कुतुबपुर नारनौल रोड पर एक मिष्ठान भंडार और कुंड बाजार में चार दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए। साथ ही उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी रेवाड़ी शहर में पतंजलि ब्रांड के नकली घी को लेकर करीब दो दर्जन जगहों पर छापा मारा गया था। तब तीन नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए थे। उन्होंने कहा कि आगे भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर नमूने लेने का अभियान जारी रहेगा। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी नागरिक के स्वास्थ्य से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें