फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त जवान से 6 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सेना के सेवानिवृत्त जवान का एटीएम कार्ड बदलकर 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित यहां सीएसडी कैंटीन में सामान लेने आया था और एटीएम बूथ पर किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया था। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव पाल्हावास निवासी सतपाल ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद रेवाड़ी के करनावास स्थित इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं। वह रेवाड़ी स्थित सीएसडी कैंटीन में सामान लेने के लिए आए थे। रास्ते में सतपाल ने शहर के झज्जर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने कहा कि उसका एटीएम कार्ड नहीं चल पा रहा है। इस दौरान उसने सतपाल को बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उसे एसबीआई का ही दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। इसके बाद उसके खाते से 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इस बार उसे आईओसी की तरफ से मिलने वाली सैलरी का कोई मैसेज नहीं आया तो उसने बैंक में जाकर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि उसके खाते से 6 लाख रुपये निकाले गए हैं।
उसने जानकारी जुटाई और पुलिस को शिकायत दी। सिटी पुलिस ने एसबीआई के एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लिए हैं। बैंक से मिली जानकारी के आधार पर जिन एटीएम बूथ से पैसे निकाले गए और जिन खातों में नकदी ट्रांसफर हुई, उसकी भी जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठग को पकड़ा जाएगा। जिस युवक ने सतपाल का एटीएम कार्ड बदला है, उसकी उम्र करीब 27 साल है। पुलिस उसके हुलिए के हिसाब से भी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें