फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की प्रिया ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुकाबले के बीच निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की। इसमें हिंदी विभाग की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिंदी विभाग की ही थर्पना द्वितीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य विभाग की लक्ष्मीबाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र ने कहा कि विजेताओं को कुलपति के हाथों सम्मानित करवाया जाएगा।

प्रोफेसर रवींद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं, वाणिज्य क्लब की निदेशक प्रोफेसर अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर संजय हुड्डा, प्रोफेसर दीपक गुप्ता और डॉ. ममता अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई जिसमें जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें