फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने अप्रैल में 351 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस ने अप्रैल में विशेष अभियान चलाकर आपराधिक मामलों में वांछित 351 आरोपियों पर शिकंजा कसा। इनमें एक इनामी समेत 12 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देशी कट्टे, 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल व 1 कारतूस को बरामद किया है। ड्रग्स की तस्करी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 70 ग्राम गांजा एवं 1.04 ग्राम स्मैक बरामद किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार 80.5 बोतल देशी शराब, 545 बोतल अंग्रेजी शराब व 19 बोतल बियर बरामद की गई। जुआं एवं सट्टा खाईवाली के 3 मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,22,780 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की 11 बाइक, 1 स्कूटी व 2 पिकअप गाड़ी बरामद कर 18 आरोपियों, गृहभेदन एवं चोरी के मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 3 हजार रुपये से अधिक के चोरी के सामान को बरामद किया गया। लापता 47 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें