फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Mon, 06 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवान बावल में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। बावल पुलिस, डॉग स्क्वॉड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से सोमवार को कस्बा बावल, रसियावास रोड व नैचाना रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की जांच की लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
बावल थाना प्रबंधक निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चला रही है। सोमवार को जिला पुलिस द्वारा गठित बावल थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड व कमांडो के जवानों ने बावल थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें