रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने 2.10 ग्राम स्मैक के साथ मोहल्ला आनंद नगर निवासी विजय उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। 5 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला आनंद नगर निवासी विजय उर्फ कालू स्मैक बेचता है। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी विजय उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।