फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राहक बनकर ऑटो में गांजे की डिलिवरी देने वालों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर नशा तस्कर से गांजा के लिए डील की और शुक्रवार की रात को गांजा डिलिवरी करने आए तीन तस्करों को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक आटो व पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला नूंह के गांव चुंदीका निवासी इनश उर्फ राजू व सूरज और तावडू निवासी शाहिद हैं। आरोपी इनश उर्फ राजू मूल रूप से राजस्थान के जिला अलवर के गांव नांगल का रहने वाला है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने जुलाई माह में शहर के माता चौक निवासी अशोक उर्फ आशू को मादक पदार्थ अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आशू भिवाड़ी निवासी राजू से गांजा खरीद कर यहां बेचता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक बन कर नशा तस्कर राजू से संपर्क साधना शुरू किया था। पुलिस ने राजू से पांच किलोग्राम गांजा की रेवाड़ी में आपूर्ति की डील पक्की की और राव अभय सिंह चौक पर बुला लिया। शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे पुलिस का बोगस ग्राहक भी राव अभय सिंह चौक पर पहुंच गया। कुछ समय बाद धारूहेड़ा की तरफ से आटो में तीन युवक पुलिस के बोगस ग्राहक के पास पहुंच गए। बोगस ग्राहक की तरफ से इशारा मिलते ही पहले से वहां मौजूद शहर थाना पुलिस की टीम ने तीनों युवक इनश उर्फ राजू, सूरज व शाहिद को दबोच लिया। सूचना के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल भी मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ऑटो से बैग में छिपाकर रखा पांच किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें