फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फूलों की पंखुड़ियों से होली खेल दिया भाईचारे का संदेश

Sun, 01 Mar 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर रंग लगातीं महिलाएं। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास रविवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव परिवार महिला संगठन और फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों ने फूलों की पंखुड़ियों और गुलाल से होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने ढोलक की थाप और होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। मस्ती, दोस्ती और उमंग के इस माहौल में पूरा परिसर होली के गीतों से गुंजायमान रहा।
उत्सव को खास बनाने के लिए महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई और हंसी-ठिठोली के साथ त्योहार का आनंद लिया। पर्यटन निगम के जॉन प्रमुख हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि होली उत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाकर प्रदेश की संस्कृति व त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें