रक्तदाता को सम्मान देते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। महावर सभा व लावण्या फाउंडेशन की ओर से महावर सभा के परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। इसका शुभारंभ नवल किशोर गुप्ता ने किया। महावर सभा के प्रधान राजीव गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इस मौके पर संगीता, आदित्य डाटा मौजूद रहे। राहुल, ऋतिक चौधरी, तनुज कुमार, तुलसी राम, अमित कुमार गुप्ता, संदीप ग्रोवर, विजय कुमार गुप्ता, एडवोकेट रविंदर यादव, दीपक कुमार, झम्मन सिंह सैनी, डॉ. दीपक, विजेंदर सिंह, नितिन ने रक्तदान किया।