फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत सुभाष स्टेडियम में ट्रायल के दौरान हैंडबाल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कप (पुरुष एवं महिला) सीनियर ओपन वर्ग के लिए ट्रायल हुए। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक गुरुग्राम व पलवल जिले में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। इसके लिए जिले की टीमें चुनी गईं।
विज्ञापन

जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियाें के चयन के लिए विभिन्न मैदान पर ट्रायल हुए। कबड्डी (पुरुष/महिला) टीम का ट्रायल गन्नौर नगर पालिका स्टेडियम में हुआ।
वॉलीबॉल के लिए सुबह 10 बजे खरखौदा के प्रताप स्कूल में, खो-खो के लिए बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ट्रायल हुआ। हैंडबॉल का ट्रायल सुबह सुभाष स्टेडियम में, फुटबॉल के लिए पुरखास के राजीव गांधी खेल परिसर में तो बास्केटबॉल के लिए सीआरजेड स्कूल में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें