फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप, सड़क पर फैली एक क्विंटल मछलियां, देखें वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 12:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

हरियाणा में हाईवे पर मछलियों से भरी पिकअप पलटने से पूरी सड़क पर मछलियां बिखर गईं।  इस हादसे में पिकअप ड्राइवर घायल हुआ है। 
विज्ञापन
हाईवे पर मछलियों से भरी पिकअप पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साबन पुल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह वाहन दिल्ली से नीमराना की ओर मछलियां लेकर जा रहा था। हादसे के कारण वाहन में लदी करीब एक क्विंटल मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत राहत और सफाई कार्य शुरू करवाया। सड़क पर फैली मछलियों को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। हादसे के कारण करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने वाहन का संतुलन खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में लदी मछलियों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। हादसे में अधिकांश मछलियां बर्बाद हो गईं, जिससे व्यापारी को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने बताया कि वाहन को क्रेन की मदद से हटाकर सड़क के किनारे कर दिया गया है।  मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पांच लोगों से तंत्र विद्या के शक पर मारपीट, देर रात लेकर आए थे पूजा सामग्री, शराब और दो मुर्गे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें