फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के शासनकाल में लोग खुशहाल थे, रोजगार के क्षेत्र में था हरियाणा अग्रणी : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 16 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल-नेहचाना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता सुभाष छाबड़ी ने की।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोग खुशहाल थे और रोजगार के क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं तथा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधते हुए गुरुग्राम को लेकर टिप्पणी की। कहा कि गुरुग्राम को जलग्राम बनाकर रख दिया गया है। सम्मेलन के दौरान अव्यवस्था भी देखने को मिली। लोगों को व्यवस्थित करने के लिए बार-बार माइक से बैठने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के पहुंचने की सूचना थी, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इस अवसर पर रमेश ठेकेदार, नीलम भगवाड़िया, जसवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, हुकम सिंह गुर्जर और राजीव जेलदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें